03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदे के नाम आ रहे फोन, साइबर ठगों ने बिछाया है ये नया जाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर भी साइबर ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। साइबर ठग लोगों को चंदे के नाम पर फोन कर रहे हैं। इस दौरान उनसे तमाम तरह की जानकारियां मांगकर उनके खातों में भी सेंध लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक एसटीएफ या साइबर थाने में कोई शिकायत नहीं आई है। लेकिन, एसटीएफ ने इस मामले में लोगों को सतर्क रहने अपील की है।

मालूम हो कि राममंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि ट्रस्ट को इतनी धनराशि मिली है कि अब तक उसका कुछ हिस्सा ही खर्च हो पाया है। बता दें कि देश में हर बड़े आयोजन या क्रियाकलापों से संबंधित मौकों को साइबर ठग भुनाने से पीछे नहीं रहते हैं। इनमें चाहे चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा हो या फिर कुछ और। अब साइबर ठगों ने मंदिर निर्माण में चंदे की मांग कर रहे हैं।

लोगों को इस तरह के फोन आ रहे हैं जिनमें मंदिर निर्माण के लिए तमाम संगठनों का हवाला देते हुए चंदा मांगा जा रहा है। इनमें कुछेक लोगों ने रकम जमा कराई लेकिन इसकी शिकायत अभी फिलहाल पुलिस से नहीं की गई है। बंजारावाला निवासी अरुण कुमार के पास शनिवार को एक फोन आया जो कंप्यूटरीकृत फोन कॉल थी। इसमें उनसे चंदे के लिए 100, 200 और इससे अधिक के लिए तमाम नंबर दबाने के लिए कहा जा रहा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत

अरुण कुमार जागरूक थे तो उन्होंने इस कॉल को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, आशंका इस बात की पूरी है कि अनजाने में लोग इन ठगों के जाल में भी फंस सकते हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की फोन कॉल से सावधान होने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही सोशल मीडिया पर भी एक एडवाइजरी जारी की जाएगी। लोग क्यूआर कोड देने से बचें। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत फोन आने पर भी और भी ज्यादा सावधान होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसी कॉल के लिए ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा भी ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें… बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

बेसिक शिक्षकों की 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी, नियमावली फिर होगी संशोधित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img