03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : जमीन दिलाने के नाम पर की ढाई करोड़ की ठगी, ग्राहकों को ऐसे लगाया चूना

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : जमीन दिलाने के नाम पर एक युवक से ढाई करोड़ रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने जमीन की जांच कराने के बाद आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से इन्कार कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार अपार्टमेंट निवासी अनुज सिंह ने राजपुर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह मोबाइल टावर लगाने काम करता है। वह काफी समय से जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें किरसाली निवासी अजय पुंडीर व कैनाल रोड निवासी नितिन त्यागी ने राजपुर रोड पर किरसाली में तीस बीघा जमीन दिखाई और 97 लाख रुपये प्रति बीघा का रेट बताया। आरोपियों ने उन्हें कागज दिखाने की बात पर विश्वास में ले लिया और 2019 में एग्रीमेंट के समय व बयाने के तौर पर एक करोड़ 55 लाख रुपये ले लिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

इसके बाद ही एक करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए के चेक ले लिए। इस तरह नितिन त्यागी व अजय पुंडीर ने पीड़ित से तीन करोड़ तीन लाख रुपये ले लिए। बताया कि रकम देने के बाद रजिस्ट्री करने की बात पर दोनों बहाने बनाने लगे। शक हुआ तो पीड़ित ने जमीन की जांच कराई। इसमें पता चला कि जमीन का असली मालिक कोई और है। उसने आरोपियों से रुपये वापस करने को कहा तो वह मुकर गए और धमकी देने लगे। पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी अजय ने पचास लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Topics

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img