Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंड25 लोगों की कतार फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा गुलदार,...

25 लोगों की कतार फिर भी पकड़ में नहीं आ रहा गुलदार, ढाई साल के बच्चे को बनाया था निवाला

एफएनएन, देहरादून : सिंगली गांव में 11 दिन बीतने के बाद भी गुलदार वन विभाग की पकड़ से दूर है। वन विभाग की टीम लगातार गांव में गुलदार को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं एक टीम को गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए भी लगाई गई है। गांव में आठ पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे और 25 लोगों की टीम लगी है।

बीते 26 दिसंबर को सिंगली गांव में गुलदार ढाई साल के बच्चे को उठा ले गया था। बच्चे की मौत के बाद से आसपास के गांव में गुलदार देखे जाने के बाद से ग्रामीण खौफजदा हैं। लेकिन गुलदार लगातार वन विभाग की टीम को चकमा देकर दूसरे गांवों का रुख कर रहा है। डीएफओ वैभव सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाकर गुलदार की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड पुलिस ने खोया अपना सदस्य, 17 साल सेवा देकर ऐसे बनाई थी खास जगह, नम आंखों से ‘वीरू’ को दी विदाई

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
  • आसपास के गांव में ड्रोन से की तलाशी

गुलदार की बढ़ती दहशत को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सिंगली गांव के साथ ही आसपास के गांव में ड्रोन कैमरे से तलाश की। लेकिन ड्रोन कैमरे में भी अभी तक गुलदार का कुछ पता नहीं चल सका।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments