03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में कृषि और उद्यान भूमि खरीद पर रोक, आदेश जारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कृषि और औद्यानिकी के लिए जिलाधिकारी की अनुमति से जमीन खरीदने पर सरकार ने नए साल से रोक लगाने फैसला लिया था। इस संबंध में आज शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले धामी सरकार जमीन खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की जांच का फैसला भी ले चुकी है।

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के लिए नया भू-कानून तैयार करने के लिए प्रारूप समिति गठित की गई है, इसलिए प्रदेश हित व जनहित में यह निर्णय लिया गया कि भू-कानून समिति की आख्या प्रस्तुत करने तक या अग्रिम आदेशों तक जिलाधिकारी राज्य से बाहर के व्यक्तियों को कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से भूमि क्रय करने की अनुमति के प्रस्ताव में निर्णय नहीं लेंगे।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • कृषि भूमि खरीदने वालों की संख्या बढ़ी

राज्य में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से कृषि भूमि खरीदने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। लगातार ये मुद्दा उठ रहा है कि कृषि भूमि को बाहरी राज्यों के लोग आकर खरीद रहे हैं। इसके लिए पूर्व में भू-कानून बनाने के लिए सुभाष कुमार की समिति बनाई गई थी। इस समिति ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इसी रिपोर्ट से अब प्रारूप तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सरकार भू-कानून पर नए साल में अहम फैसला ले सकती है।

ये भी पढ़ें..उत्तरायणी-मकरैणी पर दिखेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लास, सीएम धामी ने जारी किए निर्देश

  • मई में जमीन खरीद से पहले पृष्ठभूमि की जांच का हुआ था फैसला

पिछले साल मई माह में धामी सरकार ने कैबिनेट में ये निर्णय लिया था कि राज्य में भूमि खरीदने वाले की पहले पृष्ठभूमि और मकसद की जांच होगी। उसके बाद अनुमति दी जाएगी। तब सीएम धामी ने कहा था कि प्रदेश में जमीन बेरोक-टोक खरीदी जाती थी, लेकिन अब पूरी पृष्ठभूमि जांचने के बाद अनुमति दी जाएगी। इसके लिए अध्यादेश लाने की भी तैयारी की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

Topics

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img