03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बिजली उपभोक्ता अब 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, तीन शिफ्ट में कर्मचारी काल सेंटर में तैनात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऊर्जा निगम ने केंद्रीयकृत काल सेंटर को 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया है। तीन शिफ्ट में कर्मचारी काल सेंटर में तैनात किए गए हैं। लो वोल्टेज, मीटर बदलने, पोल शिफ्टिंग, झूलते तार समेत फाल्ट आदि की शिकायत किसी भी समय दर्ज कराई जा सकती है। ऊर्जा निगम ने समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का दावा किया है।

ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाइल एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ उससे जुड़ी समस्त जानकारी व कार्रवाई का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित गति से समाधान के लिए ऊर्जा मुख्यालय स्थित केंद्रीयकृत काल सेंटर का नियमित रूप से 24 घंटे संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में काल सेंटर में 105 उपभोक्ता सेवा प्रतिनिधि तीन शिफ्टों में कार्यरत हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

जिनमें 62 पुरुष और 43 महिला आपरेटर शामिल हैं। बताया कि स्वयं सेवा मोबाइल एप के अलावा भी उपभोक्ता विभिन्न आनलाइन माध्यमों जैसे ऊर्जा निगम की वेबसाइट www.upcl.orgई-मेल customercare@upcl.org व टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि केंद्रीयकृत काल सेंटर के माध्यम से प्रतिदिन 500 से अधिक शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। बीते दिसंबर में बाधित विद्युत आपूर्ति से संबंधित कुल 7568 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7542 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

शेष शिकायतें लाइन शिफ्टिंग, मीटर बदलना, लो-वोल्टेज, लंबे स्पानों में पोल लगाना आदि से संबंधित हैं, जो कि आगामी दिनों में समयबद्ध रूप से निस्तारित की जाएंगी।

प्रबंध निदेशक ने समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उपभोक्ता सेवा केंद्रों व बिलिंग सेंटरों पर दिव्यांगजनों, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा व सुगमता के सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें।

 

उत्तरायणी-मकरैणी पर दिखेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उल्लास, सीएम धामी ने जारी किए निर्देश

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img