03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

नशा मुक्ति केंद्रों ने कराया पंजीकरण, समय सीमा खत्म, अब परखे जाएंगे मानसिक स्वास्थ्य के मानक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में लागू मानसिक स्वास्थ्य नियमावली के तहत नशा मुक्ति केंद्रों के पंजीकरण की समय सीमा खत्म हो गई है। अब तक प्रदेश भर में 97 नशा मुक्ति केंद्रों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। शीघ्र ही राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण आवेदन करने वाले केंद्रों का निरीक्षण कर मानकों को परखेगा। साथ ही बिना पंजीकरण संचालित केंद्रों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण ने नशा मुक्ति केंद्रों को पंजीकरण के लिए 14 दिसंबर तक समय दिया था। इसमें 97 केंद्रों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। शीघ्र ही सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पंजीकरण के आवेदनों की समीक्षा कर केंद्रों के निरीक्षण की योजना बनाई जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यदि किसी केंद्र में मानक पूरे नहीं होते हैं तो संचालक को तीन से चार माह का समय दिया जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य नियमावली का उल्लंघन करने पर पांच हजार से पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा छह माह से दो वर्ष कारावास की सजा भी हो सकती है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़ें..मुख्य सचिव ने ली बैठक, शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए जिलों को जारी किए गए 135 लाख

सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में संचालित सभी सरकारी व गैरसरकारी मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों व नशा मुक्ति केंद्रों को पंजीकरण कराने के लिए तीन माह का समय दिया गया था। मानसिक स्वास्थ्य नियमावली के तहत पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बाद सभी केंद्रों में नियमावली के मानकों को सख्ती से लागू किया जाएगा। बिना पंजीकरण के संचालन केंद्रों को बंद कर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Arvind Pandey के बेटे के मामले में जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey उधम सिंह नगर में...

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

Topics

Haldwani Firing : घर के बाहर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani Firing नैनीताल जिले के हल्द्वानी...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img