03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हवाई यातायात ठप, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर छाया घना कोहरा, 50 मीटर रही विजुअलिटी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई।

वहीं इंडिगो की दिल्ली से 9:20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर छाए कोहरे के कारण देहरादून हवाई एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह तड़के क्षेत्र में छाए कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात ठप हो गया।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, आज सुबह एयरपोर्ट पर न्यूनतम विजुअलिटी 50 मीटर दर्ज की गई है, जबकि सामान्यत एयरपोर्ट पर आने वाले विमान को 1000 मीटर के आस-पास की विजुअलिटी की आवश्यकता पड़ती है। सुबह आने वाली फ्लाइट के विलंब से एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं।

उत्तराखंड : पांच जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, जानिए अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img