03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड कर रहा आपदा से निपटने के लिए तैयारी, अब होमगार्ड जवान भी सीखेंगे प्रबंधन के गुर

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : पुलिस मुख्यालय में एसडीआरएफ के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यवाहक डीजीपी ने कहा कि होमगार्ड के जवानों को भी आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण देकर एसडीआरएफ में तैनात किया जाएगा। अब आपदा के मुश्किल समय में जवान भी मोर्चा संभालेंगे।

वहीं, कुमाऊं परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने एसडीआरएफ की जनशक्ति, उपलब्ध उपकरणों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में ली गई सारी जानकारी

समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि जल पुलिस व बाढ़ राहत पीएसी दल का एसडीआरएफ में विलय किया जाएगा। जिससे वाटर रेस्क्यू में एसडीआरएफ की कार्यदक्षता में वृद्वि होगी। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अमित सिन्हा, सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एसडीआरएफ होगी और भी सुदृढ़

समीक्षा बैठक में ये निर्णय भी लिए गए एसडीआरएफ को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। राहत एवं बचाव कार्य के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद की जाएगी। हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू आपरेशन में दक्षता बढ़ाने के लिए हेली स्लाइदरिंग प्रशिक्षण कराया जाएगा।

तैयार की जाएगी एसओपी

किसी भी आपदा के समय कार्रवाई के लिए तत्परता व प्रतिक्रिया की एसओपी तैयार की जाएगी। आपदा में ड्रोन की अहम भूमिका रहती है, इसलिए एसडीआरएफ के मूलभूत प्रशिक्षण में ड्रोन प्रशिक्षण को भी शामिल किया जाएगा।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img