03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सिलक्यारा सुरंग के मुहाने पर बनेगा बौखनाग देवता का मंदिर, नवयुग कंपनी ने किया भूमि पूजन

Spread the love

उत्तरकाशी : सिलक्यारा सुरंग निर्माण करने वाली नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी ने सोमवार को सिलक्यारा सुरंग के मुहाने के निकट बौखनाग देवता मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारी शामिल हुए। भले ही अभी मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। मंदिर के लिए पहले भूमि विकास का कार्य किया जाना है।

सुरंग में कैविटी उपचार और निर्माण की अनुमति मिलेगी। अभी सिलक्यारा पोलगांव बडकोट सुरंग में सन्नाटे की स्थिति है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल निकाले जाने का कार्य पूरा होने पर 1 दिसंबर को नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी बौखनाग टॉप स्थित मंदिर में पहुंचे। जहां उन्होंने सिलक्यारा सुरंग के पास भव्य मंदिर बनाए जाने का भी आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बाबा बौखनाग को किया गया था स्थापित

गौरतलब है कि सिलक्यारा सुरंग में जब श्रमिक फंसे तो तब स्थानीय निवासियों ने नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी से स्थानीय देवता बौखनाग से कामना करने को कहा है। कंपनी के अधिकारी बौखनाग देवता के पुजारी के पास भाटियागांव भी पहुंचे। इसके साथ ही सुरंग के पास एक छोटा मंदिर भी कंपनी ने स्थापित किया। इस मंदिर में सुबह और शाम के समय नियमित पूजा अर्चना चल रही है।

रेस्क्यू सफल होने पर मंदिर बनवाने का किया गया था वादा

नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश पंवार ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग में खोज बचाव के सफल होने की बौखनाग देवता से कामना की गई थी। कंपनी की ओर से मंदिर निर्माण का वचन दिया गया था। इसलिए सोमवार को सिलक्यारा सुरंग के पास मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का दिन पहले से ही तय था।

अभी बंद है सिलक्यारा सुरंग में निर्माण कार्य

हादसे के बाद से ही अभी सुरंग का निर्माण बडकोट और सिलक्यारा की ओर से बंद है। सभी मशीन बंद हैं। जब सुरंग में काम करने की अनुमति मिलेगी। तब मशीनों के जरिये मंदिर निर्माण के लिए स्थल विकास का कार्य किया जाएगा। राजेश पंवार ने बताया कि निर्माण कब शुरू होगा कुछ पता नहीं है। बस इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Hot this week

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img