03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्रिसमस और नए साल से पहले नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक, होटल फुल

एफएनएन, देहरादून : क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। दिन प्रति दिन बढ़ती पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। सोमवार क्रिसमस की छुट्टी ने सैलानियों के वीकेंड  को खास बना दिया है। इस कारण शनिवार को प्रदेश की सड़कों पर जाम देखने को मिला।

मसूरी से लेकर चकराता, नैनीताल और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक हैं। वहीं, होटल और रिजॉर्ट भी फुल हो गए हैं। उधर, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी हुई है। सुबह से शाम तक वाहन सड़कों पर रेंग रेंगकर चलते नजर आए।

मसूरी में क्रिसमस की तैयारी पूरी हो गई है। शहर के अधिकांश होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो गए हैं। वहीं वीकेंड पर 80 और क्रिसमस के लिए शहर के 50 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम लगा है। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान दिखे। वहीं, पुलिस को भी स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

नैनीताल के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है।

 

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं।

वीकेंड और क्रिसमस मनाने शनिवार से ही बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंचने लगे थे। यहां अधिकांश होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और काटेज फुल हो गए हैं। होटल, रिजॉर्ट संचालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं।

ऋषिकेश में शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में क्रिसमस और नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 70 प्रतिशत लोगों ने एडवांस ऑनलाइन बुकिंग भी कर ली है।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img