03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चूक गए विराट कोहली, वनडे सीरीज का हिस्सा होते तो टूट जाता सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड

एफएनएन, नई दिल्ली:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम आखिरी मुकाबले को जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक की घोषणा की थी। ऐसे में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए हैं। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 मैच में पांच शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 2001 रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने की है सचिन की बराबरी

वहीं, विराट कोहली ने 29 पारियों में 65.39 की औसत से पांच शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1504 रन बनाए हैं। अगर कोहली इस वनडे सीरीज का हिस्सा होते तो शायद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाते।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

एबी डिविलियर्स और डिकॉक के नाम दर्ज यह बड़ा रिकॉर्ड

बात करें कि भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की तो यह अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स और क्विंटन डिकॉक के नाम दर्ज है। दोनों ही अफ्रीकी खिलाड़ियों ने 6-6 शतक लगाए हैं। अगर कोहली इस सीरीज का हिस्सा होते तो वह इनके रिकॉर्ड की भी बराबरी कर सकते थे।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, 18 जनवरी तक करें आवेदन

टेस्ट सीरीज में विराट और रोहित की होगी वापसी

गौरतलब हो कि विराट कोहली 29 दिसंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज से वापसी करेंगे। कोहली के साथ रोहित शर्मा की भी वापसी होगी। वह भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों का लक्ष्य होगा कि वह साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रचें।

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img