03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: प्रांतीय रक्षक दल जवानों के रिटायरमेंट की आयु हो सकती 60 वर्ष, सेवा नियमावली में होगा संशोधन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के रिटायरमेंट की आयु 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की तैयारी है। इस संबंध में सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव तैयार हो गया है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव की पुष्टि की है। माना जा रहा कि यह प्रस्ताव आगामी कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन लाया जा सकता है।

सेवा नियमावली में कुछ और संशोधनों के प्रस्ताव हैं। मंत्री के मुताबिक, सेवा नियमावली में मृतक आश्रित को सेवा में रखे जाने का भी प्रस्ताव है। कहा, इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश नहीं मिलता है। नियमावली में अवकाश का प्रावधान भी किया जाएगा।

कहा, पीआरडी की महिला जवानों को बाल्य देखभाल अवकाश मिलेगा। नियमावली में इसका प्रावधान भी किया जा रहा है। कहा, नियमावली में संशोधन प्रस्तावों को लेकर लंबे समय से विचार चल रहा था। अब इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

संशोधन प्रस्ताव से होगा 9,300 जवानों का फायदा

सेवा नियमावली में संशोधन से पीआरडी के करीब 9,300 जवानों को फायदा होगा। वे पिछले लंबे समय से रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं। साथ ही उनकी मृतक आश्रित को सेवा में रखने की मांग भी है।

पीआरडी जवानों की ये प्रमुख मांगें थी लंबित

1. मानदेय से की जा रही 570 रुपये की कटौती बंद की जाए।
2. होमगार्ड की भांति मानदेय और अन्य सुविधाएं दी जाएं।
3. राष्ट्रीय पर्वों और अन्य अवकाश के दिनों में काम करने पर उनकी गैरहाजिरी न लगाई जाए।
4. मानदेय में बढ़ोत्तरी की जाए।

ये भी पढ़ें…प्रदेश सरकार ने नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद

पीआरडी के संबंध में नियमावली में संशोधन किया जाएगा। महिला पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी छुट्टियों का लाभ भी दिया जाएगा। – रेखा आर्या, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img