03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, रजाई से ढकी मिली लाश

Spread the love

एफएनएन, पूर्वी दिल्ली : वेलकम थाने के पास चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह अर्धनग्न हालत में युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वेलकम थाना पुलिस हत्या की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

शव रजाई से ढका हुआ

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जाय टिर्की ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:55 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वेस्ट गोरख पार्क स्थित समुदाय भवन के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव रजाई से ढका हुआ है।

बिना बुलाए दावत में जाना पड़ा भारी, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, बिन बुलाए ‘मेहमानों’ की ऐसी खुली पोल

गर्दन, सीने पर चाकू के निशान

उसकी गर्दन व सीने पर चाकू के चार निशान थे। शव के पास से ऐसा कोई कागजात बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके। रंजिश, लूटपाट समेत कई दृष्टिकोण से पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या वेस्ट गोरख पार्क में की गई है या किसी दूसरे स्थान पर हुई है। शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।

Hot this week

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img