03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दुष्कर्म करने के बाद खा गए मासूम का कलेजा, कोर्ट ने सुनाई दोषियों को सजा, परिजन बोले- फांसी मिलनी चाहिए थी…

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, कानपुर : घाटमपुर में मासूम की दुष्कर्म व हत्या करने के बाद कलेजा खाने के मामले में दंपती समेत चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कड़ी सुरक्षा के बीच अभियुक्तों को कोर्ट लाया गया था। तीन पर 25-25 हजार व एक महिला अभियुक्त पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है जिसे न चुकाने पर छह छह माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

भीमताल डैम की मरम्मत का काम जल्द होगा शुरू, दिल्ली से दरारों के अध्ययन को पहुंची टीम

यह है पूरा मामला

घाटमपुर के भदरस गांव में 14 नवंबर 2020 को घर के बाहर से सात वर्षीय मासूम को अगवा कर लिया गया था। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। गांव के ही परशुराम व उसकी पत्नी सुनैना ने संतान प्राप्ति के लिए तंत्र-मंत्र में ऐसा अपने भतीजे अंकुल व उसके साथी वीरेन से रुपये का लालच देकर कराया था।

दंपती को बच्ची का कलेजा खाने को दोनों आरोपियों ने दिया था। पुलिस ने मुकदमा कर चारों को जेल भेजा था और तेजी से इसकी विवेचना की गई। सुनवाई पॉक्सो कोर्ट बाकर शमीम रिजवी की कोर्ट में चल रही थी। शनिवार को साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अभियुक्त सुनैना पर 20 हजार व बाकी पर 25 हजार अर्थदंड लगाया गया है। मासूम के परिजनों ने कहा कि इतना घिनौना काम किया था इसके चलते आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए थी, अभी न्यायालय के दरवाजे खुले हैं वह ऊपर तक जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img