03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज साइबर अपराधियों ने किया हैक, विभाग में मचा हड़कंप

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी।

लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

ये भी पढ़ें..पहाड़ों की रानी मसूरी में लुभा रहा विंटर लाइन का अद्भुत नजारा, देखने के लिए लगी पर्यटकों की लंबी लाइन

अपराधियों ने पहले डीजीपी की भी बनाई थी फेक आईडी 

पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img