03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में बड़ा हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ खाई में पलटी रोडवेज बस, दो की मौत और 18 घायल

एफएनएन, बलरामपुर :  उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास सुबह करीब 5.30 बजे यात्रियों से भरी रोडवेज बस पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे खाई में पलट गई। दुर्घटना में पचपेड़वा के औरहवा गांव निवासी 22 वर्षीय दिलीप प्रजापति पुत्र संतोष कुमार समेत दो यात्रियों की मौत हो गई।

चालक संतोष कुमार सैनी व परिचालक मऊ निवासी सूरज व नेपाली यात्री समेत 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। चालक संतोष की हालत नाजुक होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बलरामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 47 टी 2648 गुरुवार रात करीब 11 बजे कैसरबाग लखनऊ से बढ़नी के लिए चली थी। सुबह करीब पांच बजे बलरामपुर में यात्रियों को उतारने के बाद बस बढ़नी ने के लिए निकली। बस में 36 यात्री सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर स्थित लौकहवा गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में पलट गई।

चारों ओर मची चीख-पुकार

अंधेरे में सन्नाटे को चीरते हुए यात्रियों के चीख पुकार की आवाज आसपास के ग्रामीणों तक पहुंची। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आमिर बस में फंसे यात्रियों को निकालने का जतन करने लगे। पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

चालक की हालत गंभीर

बस चालक, परिचालक समेत 30 वर्षीय मोहम्मद खान, भोजपुर संतरी निवासी 37 वर्षीय कृष्ण कुमार व अन्य घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

अस्पताल में चल रहा इनका इलाज

उधर कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। इनमें दांग नेपाल के गुंगखोला निवासी 18 वर्षीय वीरू, कपिलवस्तु बढ़नी के कुशवा गांव निवासी 28 वर्षीय रामसागर, यही के 30 वर्षीय राधेश्याम, मड़ियांव लखनऊ की 20 वर्षीय लक्ष्मी, गौरा चौराहा के भगिया गांव की रहने वाली 40 वर्षीय चिनकना, औरहवा पचपेड़वा के 20 वर्षीय पिंटू विश्वकर्मा, यहीं के 28 वर्षीय उमर व 18 वर्षीय दुर्गेश कुमार का इलाज सीएससी में चल रहा है।

बस निकलने को पहुंची क्रेन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। बस में कई मृत यात्रियों के फंसे होने का कयास लोग लगाते रहे। सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल पर क्रेन मंगाई गई। क्रेन ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को खाई से निकाला। दो यात्री मृत पाए गए। इनमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है।

 

Hot this week

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img