03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

22 को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, दून के चार लाख परिवारों तक पहुंचेगा निमंत्रण

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए देहरादून में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और आरएसएस की संयुक्त टीमें लग गई हैं।

15 जनवरी तक जिले के चार लाख परिवारों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। निमंत्रण पत्र में अयोध्या से आई पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम का फोटो और आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दिन दूनवासियों से घर के बाहर पांच दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाने का आह्वान किया जा रहा है।

हर घर जलेंगे दीप, दिवाली जैसी होगी रौनक

विहिप के जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के तौर पर मनाने की तैयारी है। इस दिन सभी हिंदू समाज के लोगों से उपवास करने, भंडारा कर घर के द्वार पर पांच दीपक जलाने का आह्वान किया जा रहा है। बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए हरिद्वार में प्रांत स्तर की बैठक हो चुकी है। इसमें अयोध्या से आया अक्षत कलश सौंपा गया। इस कलश को देहरादून में संघ कार्यालय में प्रांत प्रचारक को सौंप दिया गया है। इस अक्षत को पूरे जिले आमंत्रण पत्र के साथ बांटा जाएगा।
विहिप जिलाध्यक्ष नवीन गुप्ता बताते हैं कि जिले के सभी प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस पर अयोध्या से लाइव प्रसारण किया जाएगा। भजन और हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का प्रसारण भी होगा।

दून व कुमाऊं से जाएगी ट्रेन

प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रांतवार लोगों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का इंतजाम भाजपा संगठन की ओर से किया गया है। बताया गया कि 26 जनवरी को उत्तराखंड के 1500 लोगों को जन्मभूमि के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए राज्य के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। पहली ट्रेन देहरादून और दूसरी ट्रेन कुमाऊं के किसी जिले से जाएगी।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img