03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम मोदी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन, निवेश के लिए अडाणी ने खोला पिटारा, बताया कहा करेंगे कितना खर्च

Spread the love

पीएम मोदी ने ग्लोबल समिट का किया शुभारंभ

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया।

प्रणव अडानी ने उत्तराखंड में निवेश के लिए खोला पिटारा

 अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने उत्तराखंड में निवेश के लिए अपना पिटारा खोला। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में नेचुरल गैस उपलब्ध करा रहे हैं।

यहां करेंगे निवेश

  • 200 स्टेट की बसें सीएनजी से चलाएंगे।
  • 1700 करोड़ अम्बुजा सीमेंट के विस्तार में खर्च करेंगे।
  • 300 करोड़ रुड़की प्लांट
  • ऋषिकेश देहरादून के बीच 1400 करोड़ ग्राइंडिंग यूनिट पर खर्च करेंगे

चार जोन में बांटा एफआरआई, ग्राउंड में बसाया ‘छोटा शहर’, सीएम ने परखीं व्यवस्थाएं

राज्य में निवेश को लेकर पिछले पांच साल से यहां अप्रत्याशित बदलाव हुए: प्रणव अडानी

निवेशक सम्मेलन में पहुंचे अडानी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अडानी ने आमंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। कहा कि देहरादून आना हमेशा सौभाग्य की बात होती है, जो मेरे ह्रदय में विशेष स्थान रखता है कहा कि उत्तराखंड की भूमि लैंड ऑफ गॉड है। राज्य में निवेश को लेकर पिछले पांच साल से यहां अप्रत्याशित बदलाव हुए हैं।
राज्य में दस हजार करोड़ का निवेश करेगा पतंजलि- बाबा रामदेव

उत्तराखंड वैश्विक इन्वेस्टर्स समिट में बाबा रामदेव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। भारत जल्द आर्थिक सुपर पावर बनेगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि राज्य में 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा।”

हमने अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्तावों पर किए हस्ताक्षर- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा था। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं…अभी तक 44,000 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतार दिया है। इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा।”

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img