03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जयपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में आक्रोश

Spread the love

एफएनएन, जयपुर : राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद मंगलवार को जयपुर में हड़कंप मच गया। शहर में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने उनपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। उनके निधन पर राजपूत समुदाय में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो चुका है। घटना के विरोध में राजपूत समाज ने आज राजस्थान बंद का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार को जयपुर के कई इलाकों में राजपूत समुदाय के लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है। मेट्रो मास अस्पताल के बाहर लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को इसी अस्पताल में लाया गया था।

सुखदेव सिंह की हत्या पर वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने दुख जाहिर की है।

इस घटना से जुड़े सारे अपडेट्स यहां जानें–

  • राजस्थान में कानून व्यवस्था के पतन का परिणाम: अर्जुन राम मेघवाल

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा,”यह बेहद निंदनीय बयान है और यह कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान में कानून व्यवस्था के पतन का परिणाम है। हमारी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़े।”

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रतिक्रिया दी है। वसुंधरा राजे ने एक्स पर लिखा,”राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।”

 

अजमेर में दुकानें बंद

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समुदाय द्वारा राज्यव्यापी बंद के आह्वान के कारण राजस्थान के अजमेर में दुकानें बंद हैं।

जयपुर में भारी पुलिस बल तैनात 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समुदाय के संगठनों द्वारा राज्यव्यापी बंद के आह्वान के कारण जयपुर के कुछ हिस्सों में पुलिस तैनात की गई है।

 

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img