03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा नगर के एक लाख लोगों की पानी की समस्या जल्द होगी दूर, 73 वर्ष पुरानी पेयजल लाइनों को बदलकर लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा भरपूर पानी

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले एक लाख लोगों की पीने के पानी की समस्या का जल्द समाधान होगा। जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी जायका की मदद से 73 वर्ष पुरानी पेयजल लाइनों को बदलकर लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। 108.75 करोड़ धनराशि की सैद्धांतिक स्वीकृत मिल गई है। जल निगम जल्द ही कार्य शुरू करेगा।

अल्मोड़ा नगर में लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया कराने के उद्देश्य से जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन शहरी के तहत प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके तहत वर्ष 1950 में बनी मटेला से कंकडकोठी व वर्ष 1993 में मटेला से एडम्स को पानी आपूर्ति के लिए बनी पेयजल योजना का पुनर्निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद हर व्यक्ति को मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध होगा।

कोसी से होती है पेयजल आपूर्ति

अल्मोड़ा नगर में वर्तमान में नगरीय पेयजल पंपिंग योजना कोसी मटेला से आठ और मटेला-विक्टर मोहन जोशी जलाशय से पांच एमलडी पानी मुहैया कर लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है।

इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों की श्रेष्ठता के आधार पर बनाई गई तीन श्रेणियां, अल्ट्रा लग्जरी कारों के काफिले में चलेंगे अंबानी, अडानी

तीन टैंकों का होगा निर्माण

योजना के तहत पानी एकत्र करने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों में 1450 केएल के तीन टैंकों का निर्माण होगा। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि चर्च के समीप 700 केएल, हीरा डुंगरी के पास 350 केएल और पोस्ट आफिस कालोनी के पास 400 केएल का टैंक बनाया जाएगा। इससे पानी को स्टोर करने में सहूलियत मिलेगी। इस प्रयास से आम लोगों को लाभ होगा।

अधिकारी ने कही ये बात

डिजिटल मीटर लगेंगे योजना के तहत डिजिटल मीटर लगाए जाएंगे। जिसके बाद मीटर रीडिंग के हिसाब से पानी का बिल लिया जाएगा। दो पेयजल लाइनों को बदलने का काम किया जाएगा। तीन टैंक भी बनाए जाएंगे। योजना निर्माण काम पूरा होने के बाद लोगों को भरपूर पानी मुहैया कराया जाएगा।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img