03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बिजली उपभोक्ताओं की होगी जेब ढीली, ऊर्जा निगम ने तैयार की नए बिजली टैरिफ की दरें

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : वार्षिक विद्युत टैरिफ का प्रस्ताव ऊर्जा निगम ने तैयार कर लिया है और अब इस पर सरकार की मुहर लगने का इंतजार है। जिसके बाद बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया जाएगा। हालांकि, आगामी में आठ व नौ दिसंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) के बाद ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के इस प्रस्ताव को भेजा जा सकेगा।

ऊर्जा निगम की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष के टैरिफ को लेकर करीब तीन सप्ताह से कसरत जारी थी। निगम प्रबंधन की ओर से सहीकरण और आय-व्यय आदि का आगणन कर नए टैरिफ के प्रस्ताव पर मंथन किया गया। अब प्रस्ताव लगभग फाइनल हो चुका है, लेकिन सरकार के अनुमोदन के बाद ही इसे नियामक आयोग को भेजा जाएगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम धामी बोले- यह हमारे लिए बड़ा अवसर, युवाओं को भी मिलेगा रोजगार

 

निगम के अधिकारी विद्युत दरों में प्रस्तावित वृद्धि जाहिर नहीं कर रहे हैं और न ही अभी टैरिफ के बिंदुओं को सार्वजनिक किया जा रहा है। लेकिन, चालू वित्त वर्ष में निगम के प्रस्ताव का परीक्षण कर आयोग ने नौ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि अनुमोदित की है।

नियामक आयोग की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वर्ष 2021-22 के सहीकरण को सम्मिलित करते हुए वार्षिक राजस्व आवश्यकता 9900.54 करोड़ निर्धारित की गई थी। जबकि, निगम की ओर से यह 10394.42 करोड़ रुपये प्रस्तावित थी।

आयोग की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14854.84 मिलियन यूनिट की अनुमानित बिक्री पर वर्तमान टैरिफ के आधार पर कुल राजस्व 9029.69 करोड़ का अनुमान आकलन किया गया। जिसके फलस्वरूप 870.85 करोड़ का राजस्व अंतर आया।

इस राजस्व अंतर की वसूली के लिए वार्षिक टैरिफ में 9.64 प्रतिशत की वृद्धि अनुमोदित की गई। हालांकि, इसके बाद सरचार्ज वृद्धि से लेकर पावर परचेज एंड फ्यूल चार्ज एडजेस्टमेंट पर भी आयोग ने सुनवाई कर दरें संशोधित कीं।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img