03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिम्मत तो देखिए, अल्मोड़ा जेल में बंद बदमाश ने हरिद्वार के संघ नेता से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : अल्मोड़ा जेल से एक कुख्यात बदमाश ने आरएसएस नेता से दो करोड़ की रंगदारी वाट्सएप के जरिए मांगी। उक्त नम्बर की जांच करते-करते तीन बदमाश पुलिस के हाथ लग गए। तीनों जेल में बंद कुख्यात के शूटर निकले हैं। हरिद्वार के ज्वालापुर में प्रॉपर्टी डीलिँग का काम करने वाले मोनू त्यागी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता है। सात सितंबर की रात उनके घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए। मोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही थी कि इसी बीच मोनू त्यागी के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मैसेज आया। मैसेज में दो करोड़ में से पहले एक करोड़ रुपये देने को कहा, साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर इसका खुलासा किया तो जान से मार दिए जाओगे। मोनू ने धमकी की परवाह किए बगैर उक्त मैसेज को पुलिस के लिए दिखाया। पुलिस ने वह नंबर सर्विलांस पर लगा दिया, नंबर की लोकेशन उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में मिली। पुलिस उसी नंबर पर जांच में जुट गई। उसके बाद वह नंबर हरिद्वार में भी ट्रेस किया गया। गुरुवार को पुलिस ने ताना-बाना बुन तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बदमाशों ने कबूल किया है कि उनके द्वारा मांगी गई रंगदारी अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात बदमाश कलीम पुत्र सलीम निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार के कहने पर मांगी है। यह तीनों कलीम के शूटर हैं। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द और लोग भी शिकंजे में होंगे। पूछताछ के लिए कलीम को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img