03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अनाथालय में किशोर की बेहरमी से पिटाई, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित अनाथालय में किशोर की बेहरमी से पिटाई का वीडियो को फिर से गुरुकुल हरिद्वार का बताकर वायरल कर माहौल खराब करने की कोशिश के मामले को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के आदेश पर देर रात नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई।

सीतापुर के एक अनाथालय में किशोर को बुरी तरह पीटकर अधमरा करने के एक वीडियो को हरिद्वार का बताकर वायरल किया जा रहा था। जिससे यहां का माहौल गर्माने लगा था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सामने आकर वीडियो का स्थानीय न होने का कहकर खंडन किया था। साथ ही वीडियो को वायरल करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

एनओसी के बिना नैनीताल में हो रहा 69 होटलों का संचालन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया नोटिस

लेकिन अब फिर से वीडियो को हरिद्वार का बताकर प्रचारित करना शुरू कर दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद शनिवार की देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यूपी के सीतापुर के अनाथालय में किशोर की पिटाई के वीडियो के मामले में यूपी में मुकदमा दर्ज हो गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो को गुरुकुल का हरिद्वार का बताकर प्रचारित किया जा रहा था। जिसका खंडन किया गया था, लेकिन अब फिर से वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 153 ए, 505 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img