

एफएनएन, किच्छा : हरिद्वार स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट में भारतीय जनता युवा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में बतौर अतिथि के रूप में पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महेंद्र भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह ने सभी आगन्तुको का स्वागत किया, इस मौके पर वक्ताओं ने कहा के प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश विकास कार्यो के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जुड़ने का काम किया है।
इसी महीने या फिर जनवरी में आएगी सीबीएसई डेटशीट, स्टूडेंट्स यहां चेक करें ताजा अपडेट
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुँच कर योजनाओ को जनता के बीच लेकर पहुँचना चहिए। इस मौके पर भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राहुल सहगल, प्रदेश महामंत्री व मोर्चा रवि पाल आदि लोग उपस्थित थे।