03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाग से शादी पर अड़ी युवती, बोली मैं नागिन बनना चाहती हूं

एफएनएन, मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा जिले की परासिया तहसील के अंतर्गत धमनिया गांव की एक युवती दावा कर रही थी कि उसके सपने में नाग देवता आए हैं और उन्होंने मुझसे शादी करने के लिए कहा। युवती दुल्हन बन कर नाग देवता से शादी रचाने के लिए तैयार थी। युवती का दावा था कि तुम लोग शांत हो जाओ मेरे पति खुद यहां आएंगे। युवती इस दौरान जमकर अंधविश्वास के नाम पर नाटक करती रही। अब इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

सपने में आए हैं नाग देवता

युवती लगातार घर वालों और ग्रामीणों के समक्ष यह दावा कर रही थी कि नाग देवता हमारे सपने में आए हैं। वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। इसके बाद दुल्हन के रूप में युवती गांव स्थित एक मंदिर के पास पहुंच गई और नागिन की तरह लहराने लगी, और वह नागिन की तरह झूम रही थी। कुछ देर तक वह कहती रही है कि शादी के लिए नाग देवता यहां आएंगे। दुल्हन बनीं युवती घंटों मंदिर परिसर में नाग देव के आने का इंतजार करती रही।

युवती बोली मैं नागिन बनना चाहती हूं

युवती का कहना है कि मैं नागिन बनना चाहती हूं। बचपन से ही मैं ऐसी थी, लेकिन मेरे घर के लोग इस रूप के पहचान नहीं पाए। नाग देव ही हमारे पति हैं। वह जरूर मेरे पास आएंगे। वो इच्छाधारी नागर हैं। वह नाग देव से शादी के लिए अड़ी थी। वहीं, युवती की बातों को सुन कर वहां मौजूद लोग भी भौंचक्क थे। युवती के लिए मंडप भी तैयार करवाया गया, लेकिन न ही नाग देवता आए और न ही कोई चमत्कार हुआ। लोग मायूस होकर घर लौट गए।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img