03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

LBSNAA में ट्रेनिंग के लिए जा रहे आईएएस हुए हादसे का शिकार, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

Spread the love

एफएनएन, रुड़की :  उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर एक कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में प्रशिक्षु आईएएस समेत दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक हैदराबाद निवासी मनोज वर्तमान में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में आईएएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अल सुबह वह दिल्ली स्थित एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर मसूरी जा रहे थे। सुबह के समय जब वह नारसन बॉर्डर पर पहुंचे तो उनकी कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसी। जिसमें कार चालक एवं प्रशिक्षु आईएएस मनोज घायल हो गए।

सीएम धामी ने सुरंग में पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा, बौखनाग मंदिर में की पूजा, जल्द मिल सकती है बड़ी सफलता

अस्पताल में जारी है दोनों का इलाज

हादसे में घायल मनोज ने ही 108 को इस बात की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल चालक परवेज की हालत गंभीर है। दोनों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। कार को पुलिस ने चौकी पर खड़ा कर लिया है।

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img