03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

धोनी के लिए बेहद खास है आज का दिन, विश्वकप फाइनल के रोमांच के बीच नैनीताल में मना रहे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार सपरिवार झीलों की नगरी नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। दो दशक बाद अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली से नाटाडोल पहाड़पानी में ठहरने के बाद माही नैनीताल में प्रसादा भवन के कॉटेज में ठहरे हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी का रविवार को जन्मदिन है और रविवार को ही विश्वकप में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैंच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साफ है कि धोनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ नैनीताल में ही विश्वकप फाइनल का लुत्फ उठाएंगे। धोनी की पत्नी साक्षी ने जन्मदिन से पहले होटल के लॉन में जमकर मस्ती की, जिसकी फोटो इंटरनेट मीडिया में ट्रेंड कर रही है।

बेटी जीवा के साथ मस्ती करती साक्षी की तस्वीर

जन्मदिन से पहले साक्षी ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर प्रसादा भवन के बाहर लॉन में बेटी जीवा के साथ मस्ती करते फोटो अपलोड किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स ने उसे पसंद करने के साथ ही छह सौ से अधिक ने कमेंट्स किया। साथ ही प्रशंसकों व मीडिया की वजह से होटल में ही कैद धोनी की फोटो अपलोड करने का आग्रह किया।

क्रिकेटर धोनी की पत्नी साक्षी इंटरनेट मीडिया में बेहद सक्रिय है। साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट में साढ़े पांच मिलियन फालोअर्स हैं। साक्षी ने खुद को देहरादून गर्ल फॉरएवर बताया है। साक्षी ने अल्मोड़ा में ससुराल ल्वाली के पैतृक घर की देहली पर धोनी के साथ फोटो अपलोड की तो अब तक करीब 18 लाख लोग फोटो को पसंद कर चुके हैं जबकि तीन हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

साक्षी ने नैनी झील में बेटी जीवा के साथ नौकायन का वीडियो पोस्ट किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक लोगों ने उसे पसंद किया और चार सौ से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं, यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। साक्षी ने नाटाडोल से हिमालय के विहंगम दृश्य को स्टोरी में लगाया तो उसे भी लाखों यूजर्स ने पसंद किया।

विश्वकप फाइनल के रोमांच के बीच जन्मदिन

नैनीताल: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए रविवार का दिन बेहद खास है। रविवार को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है, साक्षी ने इंटरनेट मीडिया एकाउंट काठगोदाम में लोनिवि के नैनीताल, भीमताल की दूरी बताते बोर्ड की फोटो पोस्ट करने के साथ उसमें में खुद बर्ड डे वीक का जिक्र करते हुए संकेत दे दिया था कि इस बार जन्मदिन पहाड़ में ही मनाएंगी।

पत्नी के जन्मदिन के साथ ही विश्वकप फाइनल

साक्षी का 19 नवंबर रविवार को जन्मदिन है जबकि धोनी के लिए रविवार का दिन पत्नी के जन्मदिन के साथ ही विश्वकप फाइनल होने की वजह से खास है। 2013 में धोनी के ही नेतृत्व में भारत ने विश्वकप जीता था, दस साल बाद एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद बंधी है कि भारत ही विश्वकप जीतेगा। ऐसे में धोनी विश्वकप जीत के जश्न भी नैनीताल में ही मनाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img