03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : ज्वेलरी शोरूम में डकैती पर सीएम धामी सख्त, डीजीपी और एसएसपी तलब, जल्द खुलासा करने की दी हिदायत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के ज्वेलरी शोर रूम में दिन दहाड़े डकैती की वारदात पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तलब किया।

उन्होंने दोनों अफसरों को ताकीद किया कि वारदात में जिन भी लोगों एवं गिरोह का हाथ है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। उन्होंने आगाह किया कि कानून व्यवस्था में किसी भी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बात की भी तह तक जाना चाहिए कि राज्य स्थापना दिवस और उस पर देहरादून में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद घटना कैसे घटित हुई? कहां कमी रह गई? भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के लिए विदा करने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्होंने वहीं पर पुलिस के दोनों अधिकारियों के साथ डकैती की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की कि शांतप्रिय माने जाने वाले उत्तराखंड में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऐसे उपाय करें ताकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई सोच भी न सके।

Hot this week

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Topics

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img