03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नालंदा विद्यालय में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

एफएनएन, किच्छा : नालंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता समापन के साथ ही वॉलीबॉल के फाइनल मंे डॉन बॉस्को और सेंट लेमार्ट के बीच खेला गया। जिसमें सेंट लेमार्ट ने डॉन बोस्को को 2-0 से हराकर विजयी श्री हासिल की। इस दौरान कार्यक्रम मंे बतौर मुख्य अतिथि पहुॅचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत रोली, चंदन व बैच लगाकर किया गया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला ने उपस्थित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को हार और जीत दोनों से सबक लेना चाहिए। कहना था कि खेल प्रतियोगिताओं में हारने वाली टीम को अपना मनोबल नही खोना चाहिए बल्कि और उत्साह के साथ अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार होना चाहिए।

इससे पूर्व विधायक शुक्ला, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन, डा0 वाई0डी0 भट्ट, डा0 मृदुला किशोर ने संयुक्त रुप से विजेता टीमो को मोमेंटो, ट्राफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार सिंह ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ए के सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ा कर किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए ज्वाइन सेक्रेटरी डॉ मृदुला किशोर ने कहा कि छात्रों ने बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और भविष्य में भी इस तरह अपनी प्रतिभा का परिचय देकर अपने शहर, जिले, राज्य व देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img