03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एल्विश यादव को पुलिस ने भेजा नोटिस, योगी के मंत्री बोले- कानून से बड़ा कोई सेलिब्रिटी नहीं है

Spread the love

एफएनएन, नोएडा : रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए बिग बॉस विनर एल्विश यादव को नोटिस भेजा है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने कहा कि वह जल्द पेश होकर जांच में सहयोग करें।

  • एल्विश यादव पर क्या बोली योगी सरकार

न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण सक्सेना ने एल्विश यादव से जुड़े मामले की जांच पर कहा कि कानून अपना काम करेगा। कोई भी सेलिब्रिटी, चाहे वह कितना भी बड़ा हो, कानून से बड़ा नहीं है।

  • छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सेफरन वेडिंग विला में रेव पार्टी के लिए सांप के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इसके बाद इस मामले में बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

  • राजस्थान पुलिस ने भी की थी पूछताछ

एफआईआर के बाद एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान एल्विश से पूछताछ की गई। एल्विश के बारे में पता चला कि उस पर नोएडा में केस दर्ज है। इसके चलते नोएडा पुलिस को सूचना दी गई, फिर वहां से बताया कि वह अभी वांछित नहीं और मामले में जांच चल रही है। इसके चलते उसे छोड़ दिया गया।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img