03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ : टूर गाइड प्रशिक्षण से निकलेगी युवाओं के स्वरोजगार की राह, बनेंगे आत्मनिर्भर

एफएनएन, मुनस्यारी :  प्रदेश की हिम नगरी माने जाने वाले मुनस्यारी क्षेत्र के युवाओं को भविष्य में हेरिटेज टूर गाइड से स्वरोजगार की राह मिल सकती है। इसके लिए पर्यटन विभाग युवाओं को इसकी बारीकियां सीखने की पहल की है। पर्यटन विभाग और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के युवाओं के लिए दस दिवसीय हेरिटेज टूरिज्म गाइड का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण बुधवार को महाविद्यालय में शुरू हुआ।

पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण के पहले दिन अंकुर सोसायटी के सचिव दीपक पंवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला भविष्य हेरिटेज टूरिज्म का है। इसके लिए युवाओं को अपने क्षेत्र की इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों की गहन जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने मुनस्यारी के ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही क्षेत्र की महान विभूतियों की जानकारी दी।

  • युवा बन सकेंगे आत्मनिर्भर

दीपक पंवार ने कहा कि हेरिटेज टूर गाइड का गहन प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन स्थानीय विरासत, पौराणिक स्थल, पुरातात्विक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण में क्षेत्र के 30 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img