03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड बना ‘अखाड़ा’, युवकों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश शहर क्षेत्र में अराजकता के मामले थम नहीं रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने चंद्रभागा पुल का मारपीट कर हवाई फायर की थी। यह मामला थमा हीं नहीं था कि अब शहर के राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं।

राजकीय चिकित्सालय में मारपीट और हुड़दंग को लेकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने विरोध जताया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य उपेंद्र सकलानी ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि राजकीय चिकित्सालय में लगातार अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं से मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने अस्पताल में तत्काल सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने की मांग की है। बताया कि चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी उचित नहीं है। जिसे जल्द दुरुस्त किया जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img