03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में जल्द लाई जाएगी फिल्म नीति, सीएम धामी ने कर दिया एलान, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

एफएनएन, नैनीताल :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इनमें मुद्दों को ठीक ढंग से दर्शाया जाए तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द फिल्म निर्माण को लेकर नीति लाने जा रही है। इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली प्रदेश का अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे।

  • फिल्म हब बनेगा उत्तराखंड

सीएम धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। सीएम धामी ने इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित करने की बात कही।

  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा विकास

इस दौरान धामी ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड 71 प्रतिशत वन क्षेत्र, पर्वत और अनगिनत नदियों से घिरा हुआ है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक पहुंच गया है। पर्यटन विस्तार को सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Hot this week

Rudrapur : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर...

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Topics

Rudrapur : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर...

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img