03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जनता ने रखी बेहड़ के समक्ष समस्याएं

एफएनएन, किच्छा : किच्छा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय पर तमाम क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर विधायक बेहड़ में उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसके निदान के आदेश पारित किए।

प्रत्येक सोमवार को विधायक तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसमें वह तमाम क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनते हैं। जिसको लेकर आज प्रात काल से ही उनके कार्यालय पर फरियादियों का तांता लगा रहा।

जिसमे क्षेत्र वासियों ने उन्हें राशन कार्ड, पेंशन, बिजली के बिल, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। बेहड़ ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया इस संबंधित समस्याओं को अधिकारियों को भेजा जायेगा और इसका हर हाल में निस्तारण किया जायेगा.

इस दौरान वार्ड न० 17 निवासी गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरनाम सिंह, पूरन सिंह, सम्पूर्ण सिंह,कमलजीत सिंह,भजन सिंह,जमील अहमद आदि ने अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं व वार्ड न 17 स्थित गुरुद्वारे(निकट सिरौलीकलां )में विकास कार्य स्वीकृत किये जाने, देवरिया निवासी हरीश चन्द्र भट्ट ने अपने इलाज हेतु दिल्ली रेफेर किये जाने, सिरोली कला निवासी जाहिद तथा गुलाम मुस्तफा ने सड़क निर्माण की मांग रखी, वार्ड न012 से नसीमा और निसरत जहां ने तथा रानी ने ग्राम नगला से सफेद राशन कार्ड बनाए जाने की मांग विधायक बेहड़ के समक्ष रखी। विधायक बेहड़ ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के हल करने हेतु आदेशित किया।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img