03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बदला मौसम का मिजाज, यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, हेमकुंड साहिब में जमीं चार इंच तक बर्फ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं इस मनमोहक दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं। यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया है कि धाम में एक घंटे से बर्फबारी के साथ ही ओले भी पड़ रहें हैं। दोपहर बाद रोजाना बारिश बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है।

दूसरी तरफ बर्फबारी के बाद प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के प्राकृतिक सौंदर्य में निखार आ गया है। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्तूबर को बंद हो गए थे। कपाट बंंद होने के बाद निरीक्षण के लिए श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की तीन सदस्यीय टीम हेमकुंड साहिब पहुंची।
  • चार इंच तक बर्फ जम गई

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस वक्त यहां चार इंच तक बर्फ जम गई है, यहां चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद गोविंदघाट से किसी भी आम व्यक्ति को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 23 और 24 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बीते पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 में दशहरा पर्व के दिन पूरे प्रदेश भर में बारिश हुई थी। जिसके चलते रावण दहन के लिए इंतजार करने के साथ आयोजन स्थल पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img