03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आजम खां की और बढ़ेंगी मुश्‍क‍िलें, जौहर यूनिवर्सिटी में आयकर टीम ने फिर किया इमारतों का मूल्यांकन

Spread the love

एफएनएन,रामपुर : आयकर विभाग की टीम ने एक बार फिर जौहर यूनिवर्सिटी में इमारतों का मूल्यांकन किया। टीम के साथ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर भी हैं। आयकर विभाग की टीम ने महीनेभर पहले भी जौहर यूनिवर्सिटी में जांच पड़ताल की थी। इमारतों का मूल्यांकन भी किया था।

जौहर यूनिवर्सिटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह इसके संस्थापक होने के साथ ही कुलाधिपति भी हैं। यूनिवर्सिटी को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट संचालित करता है, जिसके आजम खां अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी सचिव और दोनों बेटे सदस्य हैं। आयकर की टीम ने 13 सितंबर को जौहर ट्रस्ट की जांच पड़ताल के संबंध में ही आजम खां के घर छापामारी की थी।

आजम के साथ ही ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के यहां भी तीन दिन तक जांच पड़ताल की थी। उस समय टीम यूनिवर्सिटी भी पहुंची थी और इमारतों का मूल्यांकन कराया था। अब फिर लखनऊ से टीम आई है और साथ में सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी लाई है।

इंजीनियर इस बात का पता लग रहे हैं कि यूनिवर्सिटी में बनी इमारतों की कीमत कितनी है। सपा शासन काल में भी यूनिवर्सिटी में बनी इमारत को लेकर श्रम विभाग की ओर से नोटिस दिया गया था। तब इनकी कीमत दो हजार करोड़ आंकी गई थी, लेकिन आजम खां ने इस पर आपत्ति जताई थी।

भाजपा शासन में इसकी कीमत कम कर दी गई। फिर भी लेबर सेस जमा नहीं किया गया। इसपर प्रशासन ने यूनिवर्सिटी की इमारतें सील कर दी थीं । बाद में लेबर सेस जमा करने पर ही इमारतों की सील खोली गई थीं। आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को अदालत ने बुधवार को ही सात साल की सजा सुनाई है। अब तीनों ही जेल में हैं। इनके जेल जाने के बाद ही टीम फिर पहुंच गई।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img