03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

इजरायल में फंसे 18 हजार भारतीय, Operation Ajay के तहत कब होगी वतन वापसी; विदेश मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली : इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारत इजरायल पर हमास आतंकवादियों के हमले को आतंकवादी हमला मानता है।

अरिंदम बागची ने एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, “आतंकवाद को उसके सभी रूपों में जवाब देना वैश्विक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा, “भारत ने हमेशा एक स्वतंत्र फिलिस्तीन की वकालत की है।” अरिंदम बागची ने बताया कि इजरायल में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन अजय के जरिए वापस लाया जायेगा।

  • इजरायल में फंसे लोगों की होगी वतन वापसी

विदेश मंत्रालय ने कहा, “लगभग 18,000 भारतीय इजरायल में हैं। वहां संघर्ष चल रहा है और यह चिंता का विषय है। भारतीयों को हमारे मिशन अजय द्वारा जारी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “जैसा कि कल विदेश मंत्री ने घोषणा की थी कि ऑपरेशन अजय को हमारे उन नागरिकों की इजराइल से वापसी की सुविधा के लिए शुरू किया गया है जो वापस आना चाहते हैं।

भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पहली चार्टर उड़ान आज रात तेल अवीव पहुंचेगी।” और उड़ान के कल सुबह भारत लौटने की संभावना है। इसमें 230 यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Topics

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img