03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल चकराता में पार्किंग का होगा विस्तारीकरण, कैंट बोर्ड की मासिक बैठक में सनसेट-सनराइज प्वाइंट के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया

एफएनएन, चकराता:  कैंट बोर्ड चकराता की मासिक बोर्ड बैठक में लालकुर्ती बाजार में स्थित पार्किंग के विस्तारीकरण व सनसेट-सनराइज प्वाइंट के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक के बाद छावनी बाजार के व्यापारियों ने बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलीन देब साहा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई।

बीती शुक्रवार को कैंट कार्यालय स्थित बोर्ड सभागार में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलीन देब साहा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें चकराता के लालकुर्ती बाजार में स्थित पार्किंग के विस्तारीकरण व सनसेट-सनराइज प्वाइंट के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया।

  • व्यापारियों को नियमों का पालन करने के निर्देश

बैठक के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों ने बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याएं बताई। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों को सकारात्मक रूप से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यापारियों से नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

बोर्ड अध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि चकराता एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और उनका सपना यह है कि चकराता का बाजार एक माडल बाजार हो। कहा कि इसके लिए उन्हें व्यापारियों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि जब बाजार सुंदर होगा, तभी व्यवसाय बढ़ेगा।

  • जल्द ही योजनाओं को स्वीकृति किए जाने के प्रयास

मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने उपस्थित व्यापारियों को जानकारी दी कि केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत चकराता कैंट में पेयजल के लिए टोंस नदी से लिफ्टिंग योजना निर्माण के लिए प्रथम स्वीकृति पत्र प्राप्त हो गया है, जिससे अब क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद जगी है। कहा कि जल्द ही योजना को स्वीकृति के लिए प्रयास किए जाएंगे।

  • बैठक में रहे मौजूद

बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर एलीन देब साहा, मनोनीत सदस्य अनिल चांदना, कार्यालय अधीक्षक संदीप जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन रावत, सचिव अमित अरोड़ा, पूर्व सदस्य नैन सिंह राणा, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष दीपक मोहल, राजेश्वर वर्मा, राम सिंह, राजेन्द्र अरोड़ा, खुशी राम कोठारी, नितेश अरोड़ा, विक्रम सिह, प्रेम, दीपक, बाबी आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img