03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर दौरा टला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है।

सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे। बहरहाल, नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं या बुधवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। पहले से ही मोर्चा संभाल चुकी एक टीम रोड शो की सभी तैयारी कर चुकी है।

नई दिल्ली जाने से पूर्व सीएम ने कहा, नई दिल्ली में कर्टेन रेजर में करीब 7500 करोड़ और लंदन व बर्मिघम में 12,500 करोड़ निवेश के एमओयू के बाद अब नई दिल्ली रोड शो में अच्छे एमओयू की उम्मीद है। यह एक बड़ी राशि होगी। हमारी पूरी कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से जमीन पर अच्छा निवेश आ जाए। कहा, 2018 के निवेशक सम्मेलन में जिन निवेशकों से करार हुए थे और वे निवेश नहीं कर पाए, सरकार उनसे भी निवेश के लिए संपर्क करेगी।

  • पीएम मोदी का आना हमारे लिए उत्सव है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे पर सीएम ने कहा, उनका दौरा प्रस्तावित है। उनका उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है। उत्तराखंड लोग भी उन्हें चाहते हैं। हमारे लिए उनका उत्तराखंड में आना उत्सव की तरह है। हम उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img