03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में उमड़ने लगा पर्यटकों का हुजूम, पांच हजार पर्यटक पहुंचे लैंसडाउन, लगा दो घंटे का जाम

Spread the love

एफएनएन, लैंसडाउन : उत्तराखंड में अब पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगा है। पर्यटन नगरी समेत निकटवर्ती क्षेत्रों में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों की भीड़ के चलते क्षेत्र के सभी होटल पैक होने के कारण बिना बुकिंग के आने वाले पर्यटकों को कमरे न मिलने के कारण जहां बेरंग होकर वापस लौटना पड़ा। वही टिप-इन-टॉप के क्षेत्र में पर्यटकों को दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा।

लंबे वीकेएंड के चलते पर्यटन नगरी समेत जयहरीखाल, गुमखाल, फतेहपुर, पालकोट, डेरियाखाल क्षेत्र के सभी होटल में इस वीक एंड में तीन दिनों के दौरान करीब पांच हजार पर्यटकों ने अपनी आमद दर्ज करवाई है। पर्यटकों की भीड़ के चलते जहां पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए है। वहीं पर्यटकों ने भी नगर के पर्यटन स्थल टिप-इन-टाप, भूल्ला लेख, चर्च रोड़, राठी प्वाइंट, सदर बाजार, आदि क्षेत्रों में प्रकृति के नजारों का आनंद लिया।

होटल हुए फुल

उम्मीद से कहीं अधिक उमड़ी भीड़ के चलते नगर के छोटे से लेकर बड़े सभी होटल समेत होम-स्टे पूरी तरह शनिवार रात को ही पैक हो गए थे। जिसके कारण नगर में बिना बुकिंग के आने वाले पर्यटकों को क्षेत्र में कहीं भी कमरा न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। यही नहीं, कई पर्यटक शनिवार की रात्रि तो रुकने के लिए कोटद्वार के होटलों में रुके और वापस अगले दिन पहुंचकर उन्होने लैंसडाउन की प्राकृतिक सुंदरता से वे रूबरू हुए।

पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम

नगर में उमड़ें पर्यटकों के सैलाब के चलते टिप-इन-टॉप क्षेत्र में सुबह ग्यारह बजे से ही जाम की स्थिति बनने लगी। देखते ही देखते कई पर्यटकों ने अपने वाहन जल्दबाजी के चक्कर में आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। जिसके चलते दो घंटे तक ओल्ड चर्च से लेकर टिप-इन-टॉप तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुलवाया गया।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img