03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान, कहा -जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, जो सनातन के खिलाफ है, वो भारत के भी खिलाफ है, क्योंकि, सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कहा, जो सनातन का नहीं है, वह भारत का भी नहीं है।

बृहस्पतिवार को चेतन ज्योति आश्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से सनातन पर लगातार किए जा रहे हमलों पर कहा, सनातन के खिलाफ बोलने वाले रावण के वशंज हैं, इनका सर्वनाश सुनिश्चित है, इसलिए, मैं इंडिया गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेताओं से अपील करना चाहता हूं कि सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले रानीतिक नेताओं और राजनीतिक दलों को गठबंधन से बाहर कर देना चाहिए।

  • 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भुगतना पड़ेगा नुकसान

कहा, अब यह फैसला लेने का समय आ गया है कि आप सनातन विरोधियों के साथ खड़े हैं, या सनातन के साथ खड़े हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी को भी यह फैसला लेना पड़ेगा कि वह सनातन के साथ है, रामायण, रामचरित्र मानस के साथ है, भगवान राम के साथ है या भगवान राम और रामचरित्र मानस को गाली देने वालों साथ हैं। वरना, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को नुकसान भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने आश्रम में भारत साधु समाज के संतों से भी मुलाकात की। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद ने कहा, सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जाएं, जो राजनीतिक दल ऐसे नेताओं का समर्थन या संरक्षण देते हों, उन पर भी बैन लगा देना चाहिए।

 

 

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img