03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, कनाडा के खिलाफ एक और एक्शन; भारत ने निलंबित की वीजा सेवा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  भारत ने कनाडा के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने कनाडा  के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया है। कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कर दी गई है।

भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट को फॉलो करें।

सतर्कता के साथ कनाडा जाएं भारतीय: भारत सरकार

बता दें कि इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में कहा गया था कि कनाडा जाने वाले लाग सावधानी बरतें। वो कनाडा में ऐसे किसी इलाके में न जाए जहां पर भारत विरोधी गतिविधियों को आंजाम दिए जा सकते हैं।

भारत ने एडावाइजरी में ये भी जानकारी दी कि कनाडा में अपराध और हेट क्राइम में बढ़ोतरी हुई है। कनाडा में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने ये भी कहा कि अधिकारी उन लोगों के संपर्क में रहेंगी, जो कनाडा में मौजूद हैं।

कनाडा के पीएम ने दिया था बेतुका बयान

कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है।

भारत ने की कार्रवाई

वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा और एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर दिया। सरकार ने अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त भी दिया।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img