03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली से टिहरी घूमने आये पर्यटकों की कार मैक्स से टकराई, एक की मौत व पांच घायल, तीन को एम्स किया गया रेफर

Spread the love

एफएनएन, चंबा: चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर जड़ीपानी के निकट दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों की कार और मैक्स की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

  • मैक्स में कार की टक्कर से एक की मौत

शनिवार सुबह चंबा से धनोल्टी की ओर जा रही कार की जड़ीपानी के पास सामने से आ रही मैक्स से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर थाना चंबा, एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला। हादसे में कार चालक तुषार पांडे 29 निवासी पालम दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

  • कार व मैक्स सवार लोग पांच घायल

कार में सवार बंटी पुत्र अनिल मिश्रा 28 निवासी बदरपुर दिल्ली, विकास बिष्ट 28 पुत्र आनंद सिंह निवासी राजनगर गाजियाबाद यूपी , बृजकिशोर 32 पुत्र कप्तान सिंह निवासी महिपालपुर दिल्ली और मैक्स सवार किशोरी लाल 42 और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी 36 निवासी कुडियाल गांव, नागदेव पथल्ड घायल हो गए।

पांचों घायलों को 108 की सहायता से चंबा सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स के लिये रवाना कर दिया गया।

  • दिल्ली और गाजियाबाद से टिहरी घूमने आए थे चार पर्यटक

चंबा थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि दिल्ली और गाजियाबाद के चार पर्यटक घूमने के लिये टिहरी आये थे। शनिवार सुबह वह चंबा से मसूरी घूमने के लिये जा रहे थे। इस दौरान मैक्स से टक्कर के बाद कार खाई में गिर गई।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img