एफएनएन, किच्छा : कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने पंतनगर गोल गेट में अयोजित कार्यक्रम मे रुबैद खान (खान सर) द्वारा पढाए गए विद्यार्थियों, द्वारा परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। सिंह ने बताया खान सर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते हैं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि खान सर का सपना है कि उनके द्वारा पढाये गए बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर के अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें और देश की उन्नति में अपना योगदान दें।

पुरस्कृत विद्यार्थियों में मनीषा गिरी, रेहान, इरफ़ान, राजकुमार, नेहा, सोनाक्षी, रितिका, अभिषेक, पायल, ईश्वर, पूजा, निधि प्रमुख थे. इस अवसर पर खान सर, विष्णु मेहता, अभिषेक भारती, ब्रह्मानंद पुरोहित, संजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे.






