03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घर में आने वाली हर मुसीबत की ओर इशारा करती हैं तुलसी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : घर में आने वाली विपत्ति को रोकने के साथ-साथ रोगों के नाश के लिए तुलसी का पौधा एक अच्छा उपाय है। तुलसी परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ होती है। प्राचीन काल से ही घरों में तुलसी का पौधा लगाने की और उसको प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। यह एक अद्भुत औषधिय पौधा है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से निगेटिव ऊर्जा नष्ट होती है और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ती हैै। रोगों के नाश के लिये भी एक अच्छा उपाय है। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ होती है। तुलसी का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है।

इस दिशा में ही लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है. इसके अलावा आप ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

इस दिशा में कतई न लगाएं तुलसी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।

तुलसी को इन दिन न चढ़ाए जल

कुछ ऐसे खास दिन भी होते हैं जब तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही जो व्यक्ति वीरवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है। इसके अलावा घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए। तुलसी को रसोई के पास भी रख सकते है। ऐसा करने से आपके घर की पारिवारिक कलह खत्म हो जाएगी।

ऐसे पाएं वास्तु दोष से छुटकारा

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो इसे दूर करनें के लिए तुलसी के पौधे को अग्नि कोण यानि की दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम तक के किसी भी खाली जगह में लगा सकते है। अगर इन जगहों में खाली जगह न हो तो गमलें में इसे लगा लें।

बेटा जिद्दी हैं तो करें ये तुलसी संबंधी उपाय

तुलसी के पौधें को पूर्व दिशा की खिडकी के पास रखने से यदि आपको बेटा जिद्दी हो तो उसका जिद्द करना बंद हो जाएगा।

 

जल्दी शादी के लिए करें ये उपाय

लड़की की शादी में देरी हो रही हो तो तुलसी को अग्नि कोण में रखकर वो लड़की रोज उसमें जल अर्पण करें तो जल्द ही उसकी शादी हो जाएगी।

बिजनेस बढ़ोत्तरी के लिए

अगर आपका बिजनेस न चल रहा हो तो तुलसी को दक्षिण-पश्चिम में रखें और हर शुक्रवार को सुबह कच्चा दूध अर्पण करे और मिठाई का भोग लगाकर किसी सुहागिन स्त्री को मीठी चीज दें।

तुलसी देती हैं हर मुसीबत का संकेत

तुलसी का पौधा ऐसा है जो आपको मुसीबतों के बारें में पहले से ही सतर्क कर देता है। इस बारें हमारें धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। पुराण, ज्योतिषों का अपनी-अपनी मत है इस बारे में। जानिए तुलसी का पौधा क्यों, कैसे देता है आने वाली मुसीबत का संकेत। पुराणों और शास्त्रों में बताया गया है कि जिस घर पर कोई मुसीबत आने वाली होती है तो उस घर से सबसे पहले लक्ष्मी यानी कि तुलसी चली जाती है, क्योंकि दरिद्रता, अशांति या क्लेश जहां भी होता है वहां लक्ष्मी जी का निवास कभी नही होता।

शास्त्रों के अनुसार

तुलसी के बारें में हिंदू धर्म के शास्त्रों में बहुत कुछ बताया गया है। तुलसी को जन्म से मृत्यु तक काम आनें वाला पौधा माना जाता है। मामूली सा दिखने वाला यह तुलसी का पौधा हमारे घर के सभी दोष को दूर करता है। जिससे हम और हमारा परिवार को निरोग और सुखमय बनाता है।

ज्योतिष के अनुसार

इस बारे में ज्योतिष लोग मानते हैं कि तुलसी का पौधा बुध के कारण सुखता है, क्योंकि बुध ग्रह हरे का प्रतीक होता है और पेड़-पौधें, हरियाली का प्रतीक होता है। यह एक ऐसा ग्रह होता है जो दूसरों ग्रहों के अच्छे और बुरे प्रभाव जातक तक पंहुचाता है। अगर कोई ग्रह शुभ फल देता है तो उसके शुभ प्रभाव से तुलसी का पौधा सुखता नही है वो आराम से बढता रहता है। बुध के प्रभाव से ही तुलसी के पौधे में फूल लगने लगते हैं। घर में तुलसी के पौधे की होना किसी डॉक्टर के होने से कम नही है। साथ ही यह पौधा वास्तु के दोष भी दूर करने में भी सक्षम है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img