03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत, अब 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी, बहाल होगी संसद की सदस्यता

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उनकी दो साल की सजा पर फिलहाल रोक रहेगी।

राहुल गांधी की सजा पर रोक कांग्रेस ही नहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के लिए भी राहत की खबर है। दरअसल, जनप्रतिनिधि कानून के तहत राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। अब सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद राहुल की सांसदी बहाल हो सकती है। साथ ही वह, संसद के मानसून सत्र में हिस्सा भी ले सकते हैं।

  • अधिकतम सजा क्यों दी?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो जानना चाहता है कि राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई। अगर जज ने राहुल को 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी संसद की सदस्यता से अयोग्य नहीं घोषित होते।

  • लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था। सुप्रीम फैसले के बाद अब राहुल की सांसदी बहाल हो जाएगी। साथ ही अदालत के फैसले से ये भी साफ हो गया है कि राहुल अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव भी लड़ सकेंगे।

  • कांग्रेस में खुशी की लहर

राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह खुशी का दिन है। मैं आज ही लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखूंगा और बात करूंगा।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img