03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी : तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, क्षेत्र में दो अगस्त तक धारा-144 लागू

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तरकाशी नगर पालिका के वार्ड तीन तिलोथ में कूड़ा छंटाई के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। आज गुरुवार से दो अगस्त तक क्षेत्र में धारा-144 लागू रहेगी। इस दौरान कूड़ा निस्तारण स्थल के 200 मीटर की परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

बता दें कि बुधवार रात को तांबाखाणी से सेग्रीगेशन (कूड़ा छंटाई) के लिए तिलोथ लाए जाए जा रहे कूड़े की भनक लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सेग्रीगेशन मशीन के सामने धरना शुरू कर दिया और पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी हाल में कूड़े की छंटाई तिलोथ में नहीं होने देंगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पीएससी तैनात की गई।

  • प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में लिया

वहीं, गुरुवार को फिर ने इसका विरोध करते हुए उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान सहित सीओ प्रशांत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक हुई। उसके बाद पुलिस ग्रामीणों को हिरासत में लेकर वाहनों से पुलिस लाइन ले गई। अभी मौके पर कूड़े के दो ट्रक पहुंच चुके हैं। वहीं, अब कूड़े का सेग्रीगेशन शुरू हो चुका है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img