03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सीएम धामी ने की जेपी नड्डा से मुलाकात, मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल की चर्चा हुई तेज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा चर्चा का विषय बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

राजनीतिक गलियारों में धामी मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल की चर्चा को तेजी से हवा मिली है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार व फेरबदल के साथ ही दायित्व वितरण की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं। धामी कैबिनेट के विस्तार पर कई दिनों से चर्चा थी। अब एक बार फिर से इस मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

  • गृह मंत्री से भी हुई मुलाकात

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से भेंट कर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बढ़ाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही राज्य से जुड़े अन्य विषयों पर भी विमर्श किया।

  • मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को भरने की उठी बात

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े चार पदों को भरने के साथ ही विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्वों के वितरण के संबंध में भी चर्चा की। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इन विषयों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि मंत्रिमंडल में विस्तार और दायित्व वितरण के विषय लंबे समय से लटकते आ रहे हैं। समझा जा रहा है कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से हरी झंडी ले ली है।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img