एफएनएन, किच्छा : लाॅकडाउन के दौरान फास्ट फ्रूड के कारोबार में हुए घाटे के बाद दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके संजय विश्वास आज देश के युवाओं को आत्महत्या करने से रोकने के लिए जागरुकता करते नजर आ रहे है, नगर के हल्द्वानी मार्ग पहुॅचने समाज सेवी राकेश गुप्ता, राजेन्द्र ठाकुर सहित स्थानीय लोगों ने उनका फूलमालाओ से लादकर स्वागत किया। साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया। इस दौरान संजय ने बताया कि वह लगभग 3 सालो में करीब 27 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके है। जिसमे वह देश के करीब 26 राज्यों की यात्रा साईकिल से पूरी कर चुके है।
इस दौरान विश्वास ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अमेंठी में उनके द्वारा फास्ट फूड का कारोबार किया हुआ था मूल रुप से कलकत्ता निवासी विश्वास का करोबार देश भर में लगे लाॅकडाउन के चलते पूरी तरह से ठप्प हो गया जिसके बाद वह कर्ज में डूब गया। जिसके चलते वह निरन्तर डिप्रेशन का शिकार रहने लगा विश्वास के अनुसार डिप्रेशन के चलते उसके द्वारा दो बार आत्महत्या का प्रयास किया गया, परन्तु असफल रहा। जिसके बाद बहनोई के सुझाव पर विश्वास द्वारा साईकिल चलाने का संकल्प लिया गया तथा युवाओं को आत्म हत्या से बचाने के लिए अभियान शुरु करते हुए बाग्ला देश के तीस जिलो में भ्रमण किया गया।
बाॅक्स हेतु
- सोनू सूद फ्राॅक जोक ने भी किया सम्मानित व यात्रा के लिए प्रेरित
किच्छा : संजय विश्वास के अनुसार युवाओं को प्रेरित करने के लिए आरम्भ की गयी यात्रा से प्रभावित होकर सोनू सूद ने भी संजय विश्वास का हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा महाराष्ट्र की यात्रा के दौरान उनका सोनू सूद से मिला हुआ था। इसके अलावा बाग्लादेश के तीस जिलो की यात्रा के उपरान्त पुनः अपने आवास पहुॅचने पर साईकिलस्ट फ्रांस जोक ने भी उनसे भेट करते हुए विश्वास का हौसला बढ़ाया।