03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून की पहली बारिश के साथ ही शहर में सामने आने लगीं भूस्खलन की घटनाएं, नैनीताल में दरकी सड़क, आवाजाही बधित

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : शहर में मानसून की पहली वर्षा में ही भूस्खलन की घटनाए होने लगी है। मंगलवार सुबह हल्की वर्षा के दौरान ही किलबरी रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप ध्वस्त हो गई। सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा दरक कर खाई में समा गया।

भूस्खलन से क्षेत्र की पानी की लाइन भी ध्वस्त हो गई। जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। वही सड़क का आधा हिस्सा ध्वस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों के आवाजाही में परेशानी बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह शहर में हल्की वर्षा हो रही थी। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप किलबरी रोड का करीब 20 मीटर हिस्सा दर कर खाई में समा गया।

गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं चल रहा था। भूस्खलन से एटीआई, हाईकोर्ट, सूखाताल, चीना हाउस, जुबली हॉल, गोपाला सदन, बलरामपुर हाउस, ओक पार्क, नारायण नगर, पिटरिया क्षेत्र को पानी आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। वही किलबरी, पंगोट, घुग्घुखान समेत आधा दर्जन से अधिक गांव से पहुंचने वाले काश्तकारों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने तत्काल भूस्खलन रोकथाम के साथ ही क्षतिग्रस्त पानी की लाइन दुरुस्त करने की मांग की है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img